डुमरी पंचायत की सृष्टि व आयुष ने जिला टॉपर की सूची दर्ज कराया अपना नाम

सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया.

– दोनों को चिकित्सक बनने का है सपना राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के छात्रों ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है. डुमरी पंचायत के दो होनहार छात्र-छात्रा ने यह कमाल किया है. सृष्टि कुमारी झा और आयुष कुमार आनंदने जिले के टॉपरों की सूची में स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. डुमरी वार्ड 10 निवासी सृष्टि कुमारी झा ने 476 अंक प्राप्त कर जिला टॉपरों की सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सृष्टि का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है. उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं. प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थी. सृष्टि तीन भाई-बहनों में मंझली हैं. उनके पिता जीतेंद्र कुमार झा एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं. जबकि माता सुजाता झा ने उनकी पढ़ाई में निरंतर सहयोग और प्रेरणा दी. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. वहीं, डुमरी पंचायत के ही धरहरा धत्ता टोला वार्ड नंबर 07 निवासी आयुष कुमार आनंद ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है. हरावत राज्य उच्च विद्यालय, गणपतगंज के छात्र आयुष की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है. आयुष का अगला लक्ष्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना है. वे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे. वे अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े हैं. उनके पिता संजय शर्मा चिमनी पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. जबकि माता चुनचुन देवी ने उन्हें लगातार पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा अजय कुमार शर्मा और गुरुजनों को दिया. दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की. सृष्टि और आयुष की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >