अग्नि पीड़ितों के बीच रेडक्रॉस ने बांटा राहत सामग्री

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लखन ठाकुर, समाजसेवी शीतल मंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

प्रतापगंज. प्रखंड के सूर्यापुर पंचायत अंतर्गत परसा बीरबल वार्ड संख्या 15 में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को तिरपाल, मग, साबुन सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई. राहत वितरण कार्य में रेड क्रॉस प्रबंध समिति की सक्रिय महिला सदस्य नीलम कुमारी सहित रामजी प्रसाद साह, खुरशीद आलम और अमरनाथ साह की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में पूर्व विधायक लखन ठाकुर, समाजसेवी शीतल मंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >