पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री कबीर अंत्येष्टि योजना का मिला लाभ

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि दिवंगत श्री सिंह का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है

छातापुर. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 16 निवासी 60 वर्षीय बिंदेश्वरी सिंह के निधन पश्चात रविवार को मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन उसके आवास पहुंचे. शोकाकुल परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते मुखिया प्रतिनिधि ने सरकार के स्तर से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान श्री मसन ने मृतक की पत्नी सुरजी देवी को मुख्यमंत्री कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की राशि प्रदान की. मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि दिवंगत श्री सिंह का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. मृतक के आश्रितों को पारिवारिक लाभ राशि दिलाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे. मौके पर वार्ड सदस्य प्रदीप सिंह, मो हारूण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >