बेमौसम बारिश से फुटपाथी दुकानदारों का रोजगार चौपट

मैदान में टलहने वाले लोग सड़क पर टहलने को विवश हैं

सुपौल. दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में काले बादल छाये हुए है. वहीं मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने से लोग भयभीत हैं. फुटपाथी दुकानदारों का रोजगार धंधा बंद हो गया है. वहीं किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है. गांव की कच्ची सड़कें कीचड़मय हो चुकी है. जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह में बारिश होने की वजह से कई स्कूली बच्चों का पठन पाठन भी ठप पड़ गया. खेल का मैदान हुआ जल मग्न जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान व विलियम्स मैदान पर पानी जमा हो गया है. जिस कारण स्कूली बच्चों को खेलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मैदान में टलहने वाले लोग सड़क पर टहलने को विवश हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो खेल के मैदान में पानी जमा हो जाता है. ऐसे में जिला प्रशासन को खेल मैदान से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए. ताकि आमलोगों को सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >