गणपतगंज की शिक्षिका नेहा कुमारी को मिला नवरत्न सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

राघोपुर की शिक्षिका नेहा कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए समस्तीपुर में नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सुपौल, राघोपुर. प्रखंड अंतर्गत राजकीय हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपतगंज की शिक्षिका नेहा कुमारी को समस्तीपुर के रोसड़ा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में ‘नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिले इस सम्मान से राघोपुर प्रखंड के शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.

देशभर से शिक्षक हुए सम्मान समारोह में शामिल

रोसड़ा, समस्तीपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षक शामिल हुए. कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को विशेष रूप से ‘नवरत्न सम्मान’ के लिए आमंत्रित किया गया था.

शैक्षिक नवाचार और डिजिटल शिक्षा में किया सराहनीय काम

शिक्षिका नेहा कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उन्होंने शैक्षिक नवाचार और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ आपदा प्रबंधन, किशोरियों के लिए जागरूकता एवं विकास संबंधी कार्यक्रम और कैरियर मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में भी कार्य किया है.

अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने शिक्षिका नेहा कुमारी को अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर ‘नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया. सम्मान मिलने के बाद शिक्षिका के विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे राघोपुर प्रखंड के लिए गौरव की उपलब्धि बताया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में संस्था के संस्थापक सत्येंद्र नायक, सायण कुणाल, सदस्य बिहार राज्य धार्मिक न्याय परिषद पटना, एनके अग्रवाल, निदेशक शिक्षा विभाग बिहार सरकार, सुमन महासेठ, पूर्व सदस्य बिहार विधान परिषद पटना, वीरेंद्र कुमार, सदस्य बिहार विधानसभा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने दी बधाई

शिक्षिका नेहा कुमारी को सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की. लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >