Supaul News: सुपौल में रोटरी क्लब ऑफ सुपौल ने नए सत्र की शुरुआत समाज सेवा से जुड़ी एक अनूठी पहल के साथ की है. क्लब ने आवारा कुत्तों को रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत स्थानीय पशु प्रेमी प्रिंस कुमार को 50 वायल एंटी-रैबीज वैक्सीन और 50 डॉग नेक बेल्ट उपलब्ध कराए गए.
समाज सेवा के संकल्प के साथ नए सत्र की शुरुआत
रोटरी क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र झा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. इस वर्ष नए सत्र की शुरुआत बेजुबान जानवरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के संकल्प के साथ की गई है.
उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों का समय पर रैबीज टीकाकरण न केवल पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे आम लोगों को भी रैबीज जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने में मदद मिलेगी.
Supaul News: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी रहेगा फोकस
राघवेंद्र झा ने बताया कि आने वाले समय में रोटरी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. क्लब का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना है.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव रवि जैन, सदस्य उदय कर्ण, पशु प्रेमी प्रिंस कुमार, मणिभूषण सिंह, वार्ड पार्षद मनमन सिंह, कामेश्वर पासवान, सरदार सूरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
