जनता दरबार में आठ मामलों का त्वरित निष्पादन

दो मामले की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित

– दो मामले की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय वेश्म में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ कशिश बक्शी ने की. प्रभारी सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के जांच करने के बाद किया गया. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में 8 मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. जबकि 02 नये आवेदन प्राप्त हुआ है. लेकिन कागजात के अभाव में दोनों पक्षों को अगला तारीख दिया गया. बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाती है. जिसका निपटारा दोनों पक्षों के समक्ष प्राप्त आवेदन के उपरांत किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि छोटे छोटे मामले को आपसी समझौते के तहत ग्रामीण स्तर पर मिल बैठकर सुलझाने की अपील की. ताकि न्यायालय या अन्य कार्यालय नहीं जाना पड़े. इस मौके पर राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, पुतुल आनंद, प्रभात कुमार, मो इसराफिल, नविंद्र ठाकुर, थाना पुलिस सहित फरियादी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >