कांग्रेस नेता के आवास पहुंचे पूर्णिया सांसद, कहा राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त

बिहार का कोई ऐसा ज़िला नहीं है. जहां रोज़ कुछ न कुछ आपराधिक घटनाएं नहीं होती हो

सुपौल. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर बेहद तीखा और चौतरफा हमला बोला. सुपौल में कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार से उन्होंने पूछा है कि बिहार में लगातार दम तोड़ती विधि-व्यवस्था और बढ़ते अपराध का असली दोषी कौन है? उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है. सरकार अपनी नाकामियों तथा बढ़ते जुर्म को कबूल करने को तैयार ही नहीं है. बिहार का कोई ऐसा ज़िला नहीं है. जहां रोज़ कुछ न कुछ आपराधिक घटनाएं नहीं होती हो. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी ) के आंकड़ों का हवाला देते कहा कि बिहार अपराध के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में शुमार हो चुका है. एक महीने के भीतर राज्य में दुष्कर्म, हत्या, लूट और चोरी की संगीन आपराधिक घटनाओं में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई है. जिससे आम जनता खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है. बिहार में सरेराह और सरेआम सत्ता संरक्षित अपराधियों का बोलबाला है. इन बेखौफ अपराधियों द्वारा राज्य के व्यवसायियों, छात्रों, शिक्षकों, महिलाओं और आम नागरिकों को कहीं भी और कभी भी गोली मार दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है. कहा कि मिन्नत रहमानी लगातार जन सेवा में लगे रहते हैं. यही कांग्रेस की पहचान है. पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने कहा कि देश और प्रदेश की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है. यदि समय रहते इसको सुधारा नहीं गया तो इसका सबसे बुरा असर बिहार पर पड़ेगा. विशेषकर कोसी क्षेत्र के लोगों इसके शिकार होंगे. इस मौके पर दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >