नपं ने तीन प्रमुख स्थानों पर की प्याऊ जल की व्यवस्था

भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए वीरपुर नगर पंचायत प्रशासन ने सराहनीय पहल की है

वीरपुर. भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए वीरपुर नगर पंचायत प्रशासन ने सराहनीय पहल की है. नगर क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थलों हटिया चौक, गोल चौक और बस स्टैंड पर शीतल पेयजल की प्याऊ की व्यवस्था की गई है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था आम लोगों, राहगीरों और यात्रियों को गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे सहज रूप से ठंडा और स्वच्छ पेयजल प्राप्त कर सकें. उन्होंने आगे बताया कि नगर क्षेत्र के तीन अन्य स्थानों पर भी शीघ्र ही प्याऊ जल की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की है और इसे समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >