सुपौल. आगामी 16 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 19 सितंबर 2025 को मॉप-अप दिवस को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है. इसी क्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ ममता कुमारी ने सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिले के 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 14 लाख 568 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल टैबलेट का सेवन कराया जाएगा. बच्चों में कृमि संक्रमण प्रायः व्यक्तिगत अस्वच्छता और दूषित मिट्टी के संपर्क से होता है, जिसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बालकृष्ण चौधरी, ज़िला सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, डॉ पुनीत कुमार, जिला समन्वयक महेश कुमार मौना, अनुपमा चौधरी, विवेका व सुमित कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
