सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा और समीक्षा की गयी. बैठक में राजस्व महाअभियान, निर्वाचन कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता अभियान, पीएचईडी योजनाएं, जीविका (महिला रोजगार योजना), नीलामपत्र, बाढ़ आश्रय स्थल की स्थिति व अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें और आम जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे. बैठक में डीडीसी सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, सीएस, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी संतोष कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
