विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति अब सिंगल विंडो सिस्टम से

अनुमति प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पूरी की जाएगी

सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुपौल विधानसभा क्षेत्र में रैली, जुलूस, वाहन, कार्यालय आदि से संबंधित सभी प्रकार की अनुमति अब सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से दी जाएगी. इसको लेकर निर्वाची पदाधिकारी 43 सुपौल विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम (रैली, जुलूस, सभा आदि) के लिए कार्यक्रम की तिथि से कम से कम 48 घंटे पूर्व आवेदन सिंगल विंडो सिस्टम में संबंधित कोषांग को देना होगा. अनुमति प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पूरी की जाएगी. आवेदन प्राप्त होने पर सिंगल विंडो कोषांग संबंधित विभागों और कार्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करेगा. सभी एनओसी मिलने के बाद अभ्यर्थी या राजनीतिक दल को शीघ्र ही कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिया कि सभी कर्मी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें और अनुमति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्वरित बनाया जाए. उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो कोषांग का मुख्य कार्य होगा सभी आवश्यक कार्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर अभ्यर्थियों को शीघ्र अनुमति प्रदान करना. बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी सुपौल सदर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष सुपौल अनिरुद्ध प्रसाद, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >