बारिश से मुख्य सड़क पर जल जमाव की समस्या

यदि सडक क़े साथ साथ नाला निर्माण किया गया होता तो इस सड़क पर जलजमाव की समस्या नहीं आती

वीरपुर. अनुमंडल क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई बारिश ने नगर पंचायत क्षेत्र क़े गोल चौक से कुमार चौक तक जानेवाली सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. नगर क्षेत्र का यह सबसे महत्वपूर्ण सड़क है. इसी सड़क मार्ग में वीरपुर थाना, कौशिकी भवन और कोसी आईबी स्थित है. जहां प्रतिदिन अनुमंडल क्षेत्र क़े शीर्ष पदाधिकारी आते जाते हैं. इस सड़क निर्माण को मात्र दो महीने हुआ है. लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण क़े साथ साथ नाला निर्माण का कार्य किया जाना था. यदि सडक क़े साथ साथ नाला निर्माण किया गया होता तो इस सड़क पर जलजमाव की समस्या नहीं आती. पूछे जाने पर ईओ मयंक कुमार ने बताया कि बरसात से पहले पूरे शहर क़े पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >