वीरपुर. जनता दल यूनाइटेड मीडिया सेल ने वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी प्रिंस पटेल को जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें मीडिया सेल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है. इस घोषणा के बाद नगर क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल ने प्रिंस पटेल को नियुक्ति पत्र जारी कर बधाई दी और उनसे संगठनात्मक कार्यों को कुशलतापूर्वक निभाने की अपेक्षा जतायी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रिंस अपनी नई भूमिका में मीडिया सेल को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रिंस पटेल ने कहा, मुझे पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उसका मैं ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा. उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुसवाहा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रिंस के मनोनयन पर जदयू नगर अध्यक्ष विनोद कुमार महतो, संतोष कुमार मिश्रा, मुकेश राय, राजेश कुमार, सूरज यादव, मुकेश कुमार, अर्जुन मंडल, अनिल सिंह, अविनव शर्मा, कन्हैया कुमार उपाध्याय, सुमित कुमार सोनू सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
