डगमारा में पैक्स के लिए निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष व 11 सदस्य

प्रखंड अंतर्गत डगमारा पंचायत में हुए पैक्स चुनाव में धनेश्वर मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. उनके साथ पैक्स के अन्य 11 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए

– बीडीओ ने दिया प्रमाणपत्र निर्मली प्रखंड अंतर्गत डगमारा पंचायत में हुए पैक्स चुनाव में धनेश्वर मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. उनके साथ पैक्स के अन्य 11 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए. निर्विरोध चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत क्षेत्र में उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला. निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर मंडल सहित सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्मली बीडीओ आरूषी शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पैक्स सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. मौके पर निर्मली प्रखंड प्रमुख राम प्रवेश कुमार यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और सदस्यों को प्रखंड स्तर से हर दृष्टिकोण से सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि डगमरा पंचायत पैक्स पहले भी अपने बेहतर कार्यों के लिए जिले और राज्य में पहचान बना चुका है. आगे भी यह पैक्स बिहार में एक आदर्श पैक्स के रूप में उभरेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि पैक्स के माध्यम से किसानों को योजनाओं का सीधा और अधिक लाभ मिलेगा. नव निर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने निर्विरोध चुने जाने पर सभी पैक्स सदस्यों और पंचायतवासियों का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >