बच्चों और माताओं की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल

मातृ दिवस पर आरएसएम पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

– मातृ दिवस पर आरएसएम पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम सुपौल. मातृ दिवस के अवसर पर शनिवार को आरएसएम पब्लिक स्कूल के ओंकारनाथ सभा भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सुपौल की पत्नी एवं विद्यालय की कक्षा प्रथम की छात्रा शिवांगी की माता बबली आनंद व विद्यालय प्राचार्य रतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बाल वाटिका एवं कक्षा प्रथम के बच्चों, उनकी माताओं व विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय प्राचार्य रतीश कुमार ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में मां के त्याग, स्नेह और बच्चों के जीवन को संवारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर बच्चों ने मां को समर्पित मधुर गीतों पर मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. वहीं कई माताओं ने भी गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. बच्चों और उनकी माताओं द्वारा प्रस्तुत रैम्प वॉक ने भी खूब तालियां बटोरीं. विद्यालय प्रबंधक सह सचिव संजीव नयन गुप्ता ने सभी बच्चों एवं माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी माताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में सविता कुमारी (कोऑर्डिनेटर), शारदा कुमारी (संगीत शिक्षिका), कुमारी संगीता, शिवानी कुमारी, संतोष कुमार चौधरी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >