सरायगढ़ में संतमत सत्संग के 33वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी शुरू

प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ जंक्शन के समीप मां भगवती मंदिर प्रांगण में सोमवार को सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के सुपौल जिला संतमत सत्संग के 33वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी की शुरुआत ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ हुई.

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ जंक्शन के समीप मां भगवती मंदिर प्रांगण में सोमवार को सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के सुपौल जिला संतमत सत्संग के 33वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी की शुरुआत ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ हुई. आगामी 18 और 19 नवंबर को यह दो दिवसीय अधिवेशन मनाया जायेगा. इस अवसर पर सत्संग भवन सरायगढ़ वार्ड नंबर 11 से सत्संग प्रेमियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी भपटियाही बाजार, चिकनी, खाप और सरायगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए दुर्गा मंदिर प्रांगण तक पहुंची. जयकारों और नारों से गूँजते माहौल में मठाधीश रसानंद बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण कार्यक्रम में संतमत सत्संग कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र साह, महामंत्री रामविलास साह, कोषाध्यक्ष जगरनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवानंद, कार्यालय मंत्री प्रदीप कुमार, सहायक मंत्री महेंद्र साह, लक्ष्मण मंडल, सत्यनारायण दास, पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव, बद्रीनारायण यादव, राज नारायण गुप्ता, मखन साह समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सत्संग प्रेमी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >