रामनवमी मेला को लेकर तैयारी जोरों पर

मेला में भव्य पूजा-अर्चना के बाद संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा

सुपौल. सदर प्रखंड के खरैल कर्णपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है. मेला में भव्य पूजा-अर्चना के बाद संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. जानकारी देते कमेटी के सदस्य सागर कुमार ने बताया कि मेला का शुभारंभ नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव करेंगे. बताया गया कि 06 अप्रैल को भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं 07 व 08 अप्रैल को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. रामनवमी के अवसर पर आयोजित मेला में जाने-माने कलाकार प्रशांत विश्वकर्मा उर्फ शेरा लोहार एवं कल्पना मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी. पूजा की तैयारी को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. मेला की सफलता में अध्यक्ष प्रवेश कुमार, सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, सदस्य बच्चन मुखिया, रामचंद्र राम, श्याम मुखिया, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, मनु मुखिया, सुरेंद्र मुखिया समेत अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >