Supaul News : लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज

जिले में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट Supaul News : जिले में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के दिशा-निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. प्राधिकार के सचिव अफजल आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रबंधक शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य 09 मई 2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निःशुल्क और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था.

13 हजार से अधिक मामलों पर फोकस

बैठक में बताया गया कि वर्ष के दूसरे लोक अदालत के लिए बैंक ऋण वसूली से जुड़े 13 हजार से अधिक मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं. इन मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों ने आपसी समन्वय से अधिक से अधिक ऋण संबंधी मामलों के समाधान का संकल्प लिया, ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का सरल और सुलभ तरीके से निपटारा कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >