गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवाई

अनुमंडलीय अस्पताल एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी एवं बाजितपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

त्रिवेणीगंज. प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी एवं बाजितपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. शिविर में 289 गर्भवती महिलाएं अनुमंडल अस्पताल में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस, यूरीन टेस्ट, एचआइवी सहित अन्य जांच करायी. वहीं कोरियापट्टी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 52, बाजितपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 तो अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में 222 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच करायी. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ इंद्रदेव यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ सुमन कुमारी, डॉ बीएन पासवान, डॉ इश्तियाक अहमद, डॉ पूनम कुमारी, डॉ कृतिका किरण, एएनएम सरस्वती कुमारी, रंजू कुमारी, अंजू कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एस आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >