संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने चलाया गया सघन अभियान

पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम निर्मली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का भी निरीक्षण किया

निर्मली. एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर निर्मली थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील इलाकों में थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी. अभियान के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम निर्मली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का भी निरीक्षण किया. पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से बातचीत कर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जायेगा. पुलिस के इस सक्रिय अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अभियान में पुअनि निहाल कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >