सुपौल के सिमराही में सर्वोटेक कार्यालय का शुभारंभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल घटाने और अतिरिक्त कमाई का मिलेगा मौका

सुपौल जिले के सिमराही बाजार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सर्वोटेक के अधिकृत कार्यालय का शुभारंभ हुआ है. यहां अब आमजन को रूफटॉप सोलर सिस्टम, सब्सिडी, और तकनीकी परामर्श जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी. डीएम सावन कुमार ने कहा कि इस योजना से बिजली बिल घटेगा और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी संभव है.

Supaul News: सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. गुरुवार को सर्वोटेक के अधिकृत कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जहां अब स्थानीय लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम, सरकारी सब्सिडी, तकनीकी परामर्श, स्थापना और रखरखाव से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी. उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 30 हजार रुपये से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है.

डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सिमराही बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी सावन कुमार ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया, शुभारंभ वेंचर्स के संचालक उमेश कुमार गुप्ता और तेजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपये से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है.

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आम परिवारों को सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, ताकि बिजली खर्च कम हो और देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके.

अतिरिक्त बिजली बेचकर भी होगी कमाई

डीएम ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता अपनी आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन करता है, तो वह अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेज सकता है.

इसके बदले बिजली वितरण कंपनी उस अतिरिक्त बिजली की खरीद कर उसकी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है. इससे उपभोक्ता बिजली बिल बचाने के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं.

स्थानीय युवाओं की पहल को बताया सराहनीय

सावन कुमार ने कहा कि सिमराही के दो युवाओं द्वारा सर्वोटेक का अधिकृत कार्यालय शुरू करना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है.

उनके अनुसार अब राघोपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सोलर सिस्टम की जानकारी, तकनीकी सलाह, स्थापना, रखरखाव और सब्सिडी प्रक्रिया की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी.

पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा जरूरी

डीएम ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा स्वच्छ, नवीकरणीय और पर्यावरण के अनुकूल है.

उन्होंने लोगों से अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने और सरकारी सब्सिडी का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

विधायक ने बताया जनहितकारी कदम

निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है.

उन्होंने कहा कि कम लागत में स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध होने से लोगों का मासिक बिजली खर्च कम होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.

Supaul News: राघोपुर क्षेत्र को मिलेगा सीधा लाभ

सर्वोटेक कार्यालय खुलने से अब राघोपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सोलर सिस्टम की जानकारी, तकनीकी परामर्श, स्थापना, रखरखाव और सब्सिडी से जुड़ी प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर पूरी करने में सुविधा होगी.

स्थानीय लोगों ने इसे रोजगार सृजन, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

Also Read: Bankipur By Election: बांकीपुर में सिर्फ 34.30 प्रतिशत वोटिंग, तेजस्वी बोले- राजद की जीत तय, भाजपा को लेकर क्या बोले

Also Read: Minister Deepak Prakash: अब तक मंत्री कैसे बने हुए हैं दीपक प्रकाश, सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार से सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >