सुपौल विस क्षेत्र में तटबंध के अंदर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन जारी

निरीक्षण के दौरान बलवा एवं तेलवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया

– मतदाताओं से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का निर्देश सुपौल. सुपौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी के तटबंध के अंदर स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कार्य जारी है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल के नेतृत्व में गठित टीम को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कराया. निरीक्षण के दौरान बलवा एवं तेलवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया. टीम ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत भी की. मतदाताओं ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती है और अधिकांश केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. निरीक्षण दल ने इस दौरान चलंत मतदान केंद्रों का भी आकलन किया. साथ ही नदी पार स्थित तेलवा पंचायत के सितुहर मतदान केंद्र का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया. यहां उपस्थित मतदाताओं ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और मतदान के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है. निरीक्षण में यह भी पाया गया कि चलंत मतदान केंद्रों को छोड़कर अधिकांश मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. जहां कहीं कमी पाई गई, वहां संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तुरंत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >