लक्ष्मीनियां गांव के लोगों ने मृत्युभोज का किया बहिष्कार

लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि मृत्युभोज से समाज का हर तबका परेशान है

सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पूरब पंचायत के लक्ष्मीनियां गांव में रामविलास भगत के मृत्यु तत्पश्चात शनिवार को सामाजिक बैठक आयोजित की गई. जिसमें सर्वसम्मति से मृत्युभोज छोड़ो अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए मृत्युभोज बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि मृत्युभोज से समाज का हर तबका परेशान है. आज समाज में बड़े बदलाव की जरूरत है. इस बदलाव के लिए गरीब में हिम्मत नहीं है, मध्यम परिवार में फुर्सत का घोर अभाव है और अमीर को इसकी जरूरत नही. है. जिसके कारण सामाजिक कुरीति, धार्मिक कुरीति और अनावश्यक रीति-रिवाज व कुव्यवस्था पर विराम नही लग पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >