मेला की जमीन पर लगे बांस की लोगों ने की कटाई, सचिव ने उठायी आवाज

सीओ को जांच करने का निर्देश दिया गया है

कटैया-निर्मली. कैलाशपुरी मेला की अतिक्रमण मुक्त जमीन पर फिर अतिक्रमणकारियों की नजर गड़ने लगी है. पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित उत्तर बिहार में प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला की लगभग 06 एकड़ जमीन बीते 7 अगस्त 2024 को डीएम के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. उक्त जमीन को फिलहाल सीओ के संरक्षण में रखा गया है. सीओ ने मौखिक रूप से जमीन की देखरेख की जिम्मेदारी मेला समिति को दिया. इधर एक साल कुछ महीने बीतते ही पुनः अतिक्रमणकारियों ने उक्त जमीन को कब्जा करने की कोशिश करने लगे हैं. मेला सचिव सुनील कुमार ने बताया लगातार तीन चार दिनों से अतिक्रमण मुक्त किये गये जमीन में लगे 10 हजार रुपये से अधिक के लगभग एक सौ से अधिक बांस स्थानीय कुछ लोगों द्वारा काटा गया. बांस काटने का सिलसिला लगातार जारी है. समिति के सदस्यों के साथ-साथ पिपरा सीओ उमा कुमारी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को दूरभाष पर सूचना दी गई. लेकिन प्रशासन की उदासीनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से लगातार पुनः सामाजिक धरोहर को कुछ लोग कब्जा करने में लगे हुए हैं. जबकि उक्त जमीन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के विरुद्ध आयुक्त कोशी प्रमंडल सहरसा कार्यालय में मामला लंबित है. मामले को लेकर मेला अध्यक्ष सह सदर एसडीएम इन्द्रवीर कुमार ने बताया मामले की जानकारी मेला सचिव द्वारा मिला है. सीओ को जांच करने का निर्देश दिया गया है. चिन्हित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >