दिवंगत सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को पेंशनर समाज ने दी श्रद्धांजलि

सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने की

सुपौल. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरेन्द्र नारायण सिंह (80) के निधन पर बुधवार देर शाम उनके निज आवास सदर प्रखंड अंतर्गत बरुआरी पश्चिम में पेंशनर शाखा बरुआरी, बरैल, परसरमा–परसौनी, जगतपुर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने की. इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने स्वर्गीय सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा में स्व सिंह के छोटे पुत्र आतिश सिंह, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कार्यरत एएसपी ने बताया कि उनके पिता एक कर्मठ एवं ईमानदार आईएएस अधिकारी थे. वे बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी के पद से वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने बताया कि स्व अमरेन्द्र नारायण सिंह का निधन 08 जनवरी को हुआ व उनका अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट, बनारस में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया. शाखा अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अमरेन्द्र नारायण सिंह समाज और पेंशनर हितों के प्रति सदैव सक्रिय रहे. वे पेंशनर शाखा के सम्मानित सदस्य थे. अपने अनुभवों से सभी को मार्गदर्शन देते रहते थे. उनका जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतीक रहा. जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा. श्रद्धांजलि सभा में स्व सिंह की धर्मपत्नी सुनैना सिंह, बड़े पुत्र अमित सिंह, पेंशनर जिला सचिव माधव सिंह सहित शाखा के सदस्य रविन्द्र सिंह, महेश्वर सिंह, विनय सिंह, नित्यानंद सिंह, नरेश सिंह, प्रभाकांत झा, जटाधर झा, मदन सिंह, गजेन्द्र सिंह, इंदु सिंह, विक्रम सिंह, सियाराम सिंह, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, अवधेश सिंह, नीतीश कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >