90 दिनों में आपसी सुलह से निबटेंगे लंबित मामले

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं मिडिएशन एंड कन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय सुपौल के बैठक कक्ष में मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

सुपौल में मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को सफल बनाने के लिए न्यायिक बैठक सुपौल. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं मिडिएशन एंड कन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय सुपौल के बैठक कक्ष में मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय ने की. अभियान का उद्देश्य यह 90 दिनों का विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान है. जिसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सुलह के माध्यम से त्वरित निबटारा करना है. ताकि आम नागरिकों को न्याय की तेज, सरल और सुलभ व्यवस्था मिल सके. अभियान के तहत किये मामलों की पहचान, पक्षकारों को सूचना देना, मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों को सौंपना, अदालतों की कॉज लिस्ट में सूचीबद्ध करना है. इन मामलों को मिलेगा प्राथमिकता अभियान में उन विवादों को शामिल किया जायेगा. जिनमें समझौते की संभावना हो, जैसे वैवाहिक विवाद, सड़क दुर्घटना मुआवजा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस केस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मुकदमे, ऋण वसूली से जुड़े मामले, संपत्ति बंटवारा विवाद, मकान मालिक किरायेदार विवाद आदि शामिल है. सप्ताह के सभी 07 दिनों में मध्यस्थता की सुविधा, ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में भागीदारी, जरूरत पड़ने पर विषय विशेषज्ञों की सहायता, नागरिकों से अपील. अधिकारियों ने कहा कि“मीडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान आपसी समझ और शांतिपूर्ण समाधान की भावना को मजबूत करता है. इससे नागरिकों को लंबे मुकदमों से राहत, समय व धन की बचत और शीघ्र न्याय का लाभ मिलेगा. नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >