नशे की हालत में नहीं रहेगा जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति

दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को करजाईन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने का दिया गया निर्देश

करजाईन बाजार. दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को करजाईन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष लालजी प्रसाद ने की. इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस से अवगत कराया और सख्ती से उसके अनुपालन का निर्देश दिया. थाना अध्यक्ष ने कहा कि सभी पूजा समिति के सदस्य अपने-अपने हाथ पर पट्टी धारण करेंगे और पूजा पंडाल से लेकर मूर्ति विसर्जन तक पूरे जुलूस में शामिल रहेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाइसेंसधारी समिति के सदस्य अपने लाइसेंस को हर समय अपने पास रखें और मजिस्ट्रेट या पुलिस पदाधिकारी द्वारा मांगने पर तुरंत दिखाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेगा और सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी करना पूरी तरह वर्जित होगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी पूजा समिति के लाइसेंसधारी सदस्यों की होगी. इसके अलावा जुलूस एक ही स्थान पर पांच मिनट से अधिक समय तक नहीं रुकेगा और उसमें किसी भी तरह का अवैध सामान ले जाना सख्त मना है. थाना अध्यक्ष ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ने पर इसकी सूचना तुरंत थाना को दें. उन्होंने कहा कि अगर गाइडलाइन का पालन नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से पूजा समिति पर होगी. बैठक में ललन गुरमैता, पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वर मरीक, राजेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, उपेंद्र साह, मो आलम, मो इजराइल अंसारी, दिनेश मेहता, कुशेश्वर सिंह, बेचन बैठा, सूरज मेहता, अजमुल हसन, सूरज राणा सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >