रतनपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

बैठक की अध्यक्षता सीओ बसंतपुर हेमंत अंकुर ने की

रतनपुर. आगामी शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को रतनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सीओ बसंतपुर हेमंत अंकुर ने की, जबकि इसमें थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायतों के बुद्धिजीवी, पूजा समिति पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे. बैठक में पूजा पंडालों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई. सीओ हेमंत अंकुर ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्रशासन पूरी तरह से सजग है और सभी पूजा स्थलों पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेने, प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी लगाने, समितियों को वॉलिंटियर की नियुक्ति करने, प्रतिमा विसर्जन केवल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार करने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल प्रशासन की अनुमति से ही करने का निर्णय लिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी. यदि कोई व्यक्ति हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी. इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील मेहता, भगवानपुर सरपंच बीरेन्द्र पासवान, रतनपुर सरपंच कृष्णदेव गोइत, सातनपट्टी पंचायत प्रतिनिधि दिनेश राम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >