शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की

सुपौल. जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की. बैठक में जिला स्थापना दिवस, बिहार दिवस, ईद-उल-जोहा (ईद) तथा रामनवमी पर्व 2026 को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिला स्थापना दिवस 14 मार्च 2026, बिहार दिवस 22 मार्च 2026, ईद-उल-जोहा (ईद) 21 मार्च 2026 तथा रामनवमी 27 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. वहीं जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने पुलिस प्रशासन तथा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को पर्व-त्योहारों के दौरान पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया. साथ ही ईद और रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश भी दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाए जाएंगे. बैठक में अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा) मो तारिक, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित अमर कुमार चौधरी, रामचंद्र यादव, मो जमालउद्दीन, खुर्शीद आलम, जावेद अख्तर, एम वली, जावेद रफीक, धमेंद्र सिंह, जियाउर रहमान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >