बाजार में बस पड़ाव नहीं रहने से यात्री परेशान

चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वादा करते है जीतने के बाद यात्री शेड बनवाई जायेगी, किन्तु कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दिए हैं

प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत प्रतापगंज गोल चौक पर बस स्टैंड नहीं रहने से यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है. लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धूप और गर्म हवाओं से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्री खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार को विवश रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतापगंज चौक एक महत्वपूर्ण जगह है. जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं. इसके बावजूद यहां यात्री शेड, पेयजल, रोशनी और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है. खासकर तेज धूप और लू के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वादा करते है जीतने के बाद यात्री शेड बनवाई जायेगी, किन्तु कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बस पड़ाव पर यात्री शेड बनवाने, पेयजल, शौचालय रोशनी की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. इस संबंध में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. विभाग को पत्राचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >