चौथी के छात्र की बेरहमी से पिटाई मामले में अभिभावक व शिक्षक ने एक दूसरे पर दर्ज करायी प्राथमिकी

मारपीट के दौरान आरोपी ने बच्चे का गला दबाने की कोशिश की. जिससे वह घबरा गया

– डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने स्कूल की जांच त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 स्थित चिलौनी नदी डायवर्सन के समीप संचालित एक निजी विद्यालय में चौथी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर पुलिस ने केश दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड 7 निवासी यशोदा देवी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को एक वर्ष पूर्व हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल आवासीय विद्यालय में पढ़ने के लिए नामांकित कराया था. रविवार को उनका पुत्र अपने भाई के साथ खेल रहा था. तभी स्कूल के शिक्षक रूपेश कुमार मेहता ने उसे बुलाया और भाई को गाली देने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद उन्होंने शिवम की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने बच्चे का गला दबाने की कोशिश की. जिससे वह घबरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. पिटाई के कारण उसके शरीर से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजन विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने बच्चे को बेहोशी की हालत में पाया. परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया. स्थिति बिगड़ते देख आसपास के लोग जुटे. तब जाकर मामला शांत हुआ. इसके बाद घायल छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मेढिया वार्ड 22 निवासी रूपेश कुमार ने भी थाने में आवेदन देकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि वे स्कूल में निजी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. उनके अनुसार, रविवार को शिवम कुमार का एक अन्य छात्र से झगड़ा हो गया था. जिसे उन्होंने बीच-बचाव कर शांत कराया. उनका कहना है कि शिवम गाली-गलौज कर रहा था. इसी दौरान दूसरे बच्चे द्वारा उसे हल्की चोट लग गई. रूपेश कुमार का आरोप है कि घटना के बाद शिवम के पिता को बुलाकर पूरी जानकारी दी गई. वे बच्चे को समझाकर घर ले गए. लेकिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच शिवम के परिजन और अन्य लोग स्कूल परिसर में पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे. संबंधित छात्र को खोजने लगे. मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामला सामने आने के बाद डीएम सावन कुमार ने इस मामले पर संज्ञान लिया. सोमवार को डीपीओ एसएसए प्रवीण कुमार निजी आवासीय स्कूल की जांच किया. उन्होंने बताया कि स्थलीय जांच किया गया है. जांच के दौरान कई खामियां पाई गई है. जांच रिपोर्ट बनाया जा रहा है. जिसे वरीय अधिकारी को समर्पित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >