विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड समन्वयक को सम्मानित किया गया

सुपौल. विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड समन्वयक को सम्मानित किया गया. उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत बीसीसी, आईईसी गतिविधियों का संचालन कर सामुदाय को शौचालय निर्माण, उपयोग, मरम्मत, सौन्दर्यीकरण इत्यादि के प्रति उत्प्रेरित किया जाएगा. सामुदाय पर चर्चा, जीविका आधारित जन जागरूकता गतिविधियों, संध्या चौपाल, श्रमदान, रैली इत्यादि का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर जिला समन्वयक, जिला सलाहकार सभी प्रखंड समन्वयक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >