दो दिवसीय दीना-भदरी मेला का आयोजन

मेला देखने के लिए बुधवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत वार्ड नंबर 05 स्थित महादलित टोला में दो दिवसीय दीना-भदरी मेला का भव्य आयोजन किया गया. मेला देखने के लिए बुधवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दीना भदरी मेला मुख्य रूप से मुसहर समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है. मेला आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि दीना भदरी नेपाल स्थित जोगिया नगर के रहने वाले वीर बलवान और दलितों के लोक देवता हैं. जिन्हें शोषित और वंचितों के रक्षक के रूप में पूजा जाता है. दीना भदरी अत्याचारी राजाओं से लड़कर समाज में न्याय और समानता स्थापित किए वे मुसहर समुदाय के संस्कृति का अटूट हिस्सा है. मेला आयोजन में स्थानीय योगेन्द्र सादा, सुकरेत सादा, अनिल सादा, महेन्द्र सादा, रंजीत सादा, देबू सादा, बेचन सादा, सुरेन्द्र सादा सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >