नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

स्वस्थ व्यक्ति ही अन्य सुखों का भोग कर सकता है

राघोपुर. संत मनु बाबा दातव्य आयुर्वेदिक औषधालय द्वारा रविवार को संत मनु बाबा मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, पूर्व मुखिया प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया, मनु फाउंडेशन के ट्रस्टी वैद्य रितेश मिश्र, रत्नेश मिश्र, डॉ संजय सिंह, मनिंद्र मंडल, मिठ्ठू कुमार व सुधांशु शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैद्य रितेश मिश्र ने कहा कि संत मनु बाबा दातव्य आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना डॉ राजेंद्र मिश्र द्वारा वर्ष 1997 में किया गया. औषधालय सतत मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा करती आ रही है. ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को विशेष जागरूक होने की जरूरत है. प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि प्राकृतिक नियमों का पालन कर स्वस्थ रहा जा सकता है. सचिन माधोगड़िया ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है. स्वस्थ व्यक्ति ही अन्य सुखों का भोग कर सकता है. कार्यक्रम को डॉ संजय सिंह, मनिंद्र मंडल आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान मरीजों को वात रोग, सायटिका, ल्यूकोरिया, बवासीर, नशा मुक्ति आदि की दवा मुफ्त दी गई।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >