करंट लगने से एक युवक की मौत, एक झुलसा

शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है

किशनपुर. थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर 18 छत्तुपट्टी गांव में गुरुवार को तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीण व परिजन के सहयोग से आनन-फानन मे उपचार उपचार के लिए सीएचसी पिपरा ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. स्थानीय ग्रामीण के अनुसार छत्तुपट्टी गांव वार्ड नंबर 18 निवासी सुलेन कामत का 25 वर्षीय पुत्र नीरज कामत अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था. अचानक बिजली करंट के चपेट में आ गया. वहीं मनीष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी प्रिति कुमारी और उनके मां का रो रो-रोकर बुरा हाल है. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि बिजली करंट से युवक की मौत हुई है. शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >