सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने कुल 35 आवेदन प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.
जनता दरबार में 35 आवेदन आये, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं
