कटैया-निर्मली. सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. शव जैसे ही गांव पहुंचा तो गांव में मातम का माहौल छा गया. जानकारी अनुसार शुक्रवार को पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड नंबर 10 निवासी 53 वर्षीय दिनेश प्रसाद साह दवाई लेने थुमहा हाट पैदल जा रहे थे. जैसे ही वह एनएच 327ई पिपरा-सुपौल पथ पर ललित साह घर के पास पहुंचे तो सुपौल की ओर से आ रहा बाइक सवार ने ठोकर मार दिया और बाइक छोड़कर फरार हो गया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये. जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा. नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिसका इलाज के दौरान नेपाल स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी संजन कुमारी का रो-रो कर बूरा हाल था. मृतक दिनेश पेशे से किसान थे. वो अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गये. पुलिस द्वारा सदर अस्पताल सुपौल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
