सफारी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी

सुपौल. किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमनमा कैंप के समीप शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान बेलाटेढ़ा सिसौनी गांव निवासी 50 वर्षीय मो अली के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय मो सुभान के रूप में की गयी है, जिसे इलाज के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार नेमनमा स्थित अपनी बहन के ससुराल से पंचायत कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी सुपौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफारी ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो अली की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मो सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. आक्रोशित भीड़ ने एनएच 327 ए को कुछ समय के लिए जाम कर दिया और वाहन को आग के हवाले कर दिया. गनीमत रहा कि हादसे के वक्त वाहन सवार लोग भागने में सफल रहे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >