नकली खाद बरामदगी मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने नकली खाद मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रतापगंज. गुप्त सूचना पर पुलिस ने नकली खाद मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुअनि लाला कुमार के अनुसार गत वर्ष जून माह में थाना क्षेत्र के दुअनिया गांव में कृषि विभाग द्वारा 50 बोरा नकली खाद (पोटाश) के साथ एक पिकअप वैन को पकड़ा था. संबंधित विभाग द्वारा नकली खाद मामले में थाना में घटना में प्रयुक्त वाहन मालिक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आ रहा था. सोमवार को सूचना मिली कि घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन के मालिक वीरपुर के बसंतपुर वार्ड 07 निवासी करण कुमार को गोल चौक पर देखा गया. सूचना पाते ही पुअनि गोल चौक पहुंचे और करण को गिरफ्तार कर लिया. जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुअनि श्री कुमार ने बताया कि नकली खाद सप्लायर नामजद मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >