कार्यालय कर्मियों को छह माह से नहीं मिला मानदेय

कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है

छातापुर. मुख्यालय स्थित वी बी जीराम जी कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को बीते छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा है. जिसके कारण इन कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है. मानदेय नहीं मिलने का मुख्य कारण आकस्मिक मद में राशि का अभाव बताया जा रहा है. बताया जाता है कि कार्यालय में कार्यपालक सहायक के अलावे कई कर्मी डाटा ऑपरेटर के रूप में काम करते हैं. नियमित रूप से कर्तव्य पर रहने वाले इन कर्मियों पर दैनिकी रूप से योजना क्रियान्वयन की प्रगति को ऑनलाइन अपलोडिंग की जिम्मेवारी रहती है. विभागीय निर्देश के मुताबिक इन कर्मियों को आकस्मिक मद में उपलब्ध राशि से ही मानदेय भुगतान का प्रावधान है. परंतु बीते छह माह से आकस्मिक मद में राशि आवंटित नहीं हुई है. जिसके कारण मानदेय नहीं मिलने से कार्यालय कर्मियों के समक्ष विकट समस्या बनी हुई है. इस संदर्भ में कार्यक्रम पदाधिकारी शिव नारायण लाल ने पूछने पर बताया कि आकस्मिक मद में राशि अनुपलब्ध है. राशि के अभाव में ऐसे कर्मियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है. आकस्मिक मद में राशि आवंटित करने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार कर अनुरोध किया गया है. इस संदर्भ में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने बताया कि राशि आवंटन के लिए विभाग को पत्र भेजा गया था, फिर से पत्र भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >