उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में होगी एनएससी की स्थापना

विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया.

प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई की स्थापना को लेकर सोमवार को 17 बिहार बटालियन के कर्नल सत्यनारायण अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे. विद्यालय पहुंचने पर संकुल संचालक दीपक कुमार तथा समन्वयक उद्यानंद झा ने कर्नल सत्यनारायण का गुलदस्ता व पाग देकर स्वागत किया. वहीं विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. इस दौरान कर्नल ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर की इकाई स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि एनसीसी की स्थापना से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास होगा. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, संतोष कुमार समीर, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार तांती, नीरज कुमार, अनुराग कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >