अधूरे आवास बनवाने वाले 478 लाभुकों को नोटिस, तीसरे नोटिस के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मी के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है

वीरपुर. नगर क्षेत्र में शहरी आवास योजना के तहत लाभुकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. आवास निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं करने वाले 478 लाभुकों को नोटिस जारी किया गया है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा रहने पर पुनः नोटिस भेजकर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 1157 लाभुकों का चयन किया गया था, जिन सभी के खातों में पहली किस्त की राशि भेज दी गई थी. इनमें से 495 लाभुकों ने अपने आवास का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है. वहीं 891 लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि भी हस्तांतरित की जा चुकी है, जिनमें अधिकांश के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं. हालांकि 498 लाभुक ऐसे हैं जिन्होंने राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. इनके खिलाफ दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है. श्री रंजन ने चेतावनी दी कि तीसरे नोटिस के बाद भी यदि प्रगति नहीं दिखी तो संबंधित लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मी के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. फेज 2.0 के अंतर्गत 134 नए आवासों के लिए लाभुकों की सूची भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है. सभी लाभुकों के खातों में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे जा चुके हैं. इनमें से लगभग 100 आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जबकि शेष पर विभाग की पैनी नजर है और समय सीमा निर्धारित की गई है. इसी बीच वार्ड संख्या 09 की लाभुक फूल कुमारी देवी ने बताया कि उनका आवास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वे अब विभाग से मिलने वाली शेष राशि का इंतजार कर रही हैं. वहीं छोटन दास ने कहा कि कुछ कारणों से उनका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, लेकिन वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >