पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, दो एनआर कटी

द्वितीय चरण में 11 नवंबर को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान को लेकर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी.

चार लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है नामांकन की प्रक्रिया

सुपौल. द्वितीय चरण में 11 नवंबर को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान को लेकर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम इंद्रवीर कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पहले दिन दो नाजिर रसीद काटी गयी, जबकि कोई नामांकन नहीं हुआ. नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अनुमंडल कार्यालय सुपौल में पिपरा व सुपौल विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन लिया जायेगा. जिसको लेकर व्यवहार न्यायालय मुख्य द्वार के समीप एवं इंडोर स्टेडियम के समीप बैरिकेडिंग लगाए गए हैं. जहां हर आने जाने वालों की जांच की जा रही थी. जहां सुरक्षा बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नामांकन प्रक्रिया को लेकर अनुमंडल कार्यालय में कई कोषांग बनाए गए हैं. अनुमंडल कार्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एम्बुलेंस के साथ चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है. अग्निशामक गाड़ी को भी लगाया गया है. नामांकन कक्ष का निर्माण, एकल खिड़की कोषांग, मुख्य निर्वाचन कोषांग, नाम निर्देशन हेल्पडेस्क, प्रेक्षक कक्ष आदि का गठन किया गए है जहां कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि पहले दिन नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कर ली गई है. सोमवार को एक भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा. दो नाजिर रसीद काटी गयी है. चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 अक्तूबर तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >