नौ दिवसीय श्रीश्री 108 रूद्र महायज्ञ संपन्न

समापन के उपरांत साधु संत एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव स्थित वार्ड नंबर 08 किसान स्टेडियम में आयोजित 09 दिवसीय श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ का गुरुवार को आचार्य राम बालक दास द्वारा यज्ञ हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समापन किया गया. समापन के उपरांत साधु संत एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. इस महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल पर विभिन्न प्रकार की 115 देवी-देवताओं का प्रतिमा बनाया गया था. यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन होम जाप, सत्संग प्रवचन भजन कीर्तन सहित अन्य प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम सहित रामलीला का आयोजन किया गया. इस मेले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी. सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा. रुद्र महायज्ञ को सफल बनाने में चिकनी ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >