नौ दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन जारी

हरे राम-हरे कृष्ण की गूंज से भक्तिमय हुआ शहर

-हरे राम-हरे कृष्ण की गूंज से भक्तिमय हुआ शहर सुपौल. हरे राम हरे राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे हरे की दिव्य धुन से सुपौल का महावीर चौक पूरी तरह आस्था और भक्ति में डूबा हुआ है. यहां 31 दिसंबर से प्रारंभ हुआ 09 दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जो आगामी 09 जनवरी तक निरंतर चलेगा. अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरा इलाका आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया है. ढोल, मंजीरा और करताल की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के नाम का जाप कर रहे हैं. दिन-रात चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. आयोजकों के अनुसार अष्टयाम संकीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित करना है. कार्यक्रम के दौरान हरिनाम जाप के साथ प्रवचन, आरती और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि अष्टयाम संकीर्तन से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि महावीर चौक पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है. इसमें सुपौल शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. खासकर युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी से संकीर्तन और भी भव्य रूप ले रहा है. पूरे नौ दिनों तक चलने वाला यह अष्टयाम संकीर्तन सुपौल को भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंग रहा है, जहां हर ओर राम-नाम और कृष्ण-नाम की गूंज सुनाई दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >