14 मार्च को इस साल का पहला लोक अदालत, तैयारी शुरू

बैठक में जिला न्यायमंडल के सभी न्यायिक अधिकारी शामिल हुए

सुपौल. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला न्यायमंडल के सभी न्यायिक अधिकारी शामिल हुए. बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को समय पर नोटिस भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोक अदालत का अधिकतम लाभ आम लोगों तक पहुंच सके. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो अफजल आलम ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. इसे सफल बनाने एवं अधिक से अधिक पक्षकारों तक नोटिस का तामील कराने के उद्देश्य से प्रत्येक न्यायालय में पीएलवी को नोटिस निर्माण हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 1500 मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए नोटिस तैयार कर लिए गए हैं. बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिलीप कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार, विनय शंकर, अमित कुमार, संतोष दुबे, अभिषेक मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुरुदत्त शिरोमणि, अनुमंडलीय दंडाधिकारी श्याम नाथ सहित अन्य सभी न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए त्वरित, सुलभ एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना न्यायपालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >