नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 126 लीटर शराब जब्त, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार

एसएसबी ने नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए 126 लीटर नेपाली शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की। तस्कर जवानों को देख मौके से फरार हो गया।

सुपौल : 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के जवानों ने सीमा चौकी सतना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही 126 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की. कार्रवाई के दौरान तस्कर जवानों को देखते ही शराब से भरी बोरी और मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया. जवानों ने मौके से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की.

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे सीमा चौकी सतना के जवान सीमा सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप नेपाल की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया. ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया. जवानों को देखते ही वह मोटरसाइकिल और बोरी छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया.

इसके बाद जवानों ने मौके पर छोड़ी गयी बोरी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 420 बोतलों में कुल 126 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद हुई. शराब के साथ अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी.

उत्पाद विभाग को सौंपी गयी शराब और बाइक

सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब और मोटरसाइकिल को उत्पाद विभाग, सुपौल को सौंप दिया.

कार्रवाई में मुख्य आरक्षी (सामान्य) इफ्तेखार अहमद खान के नेतृत्व में तैनात जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सीमा सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है. अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री का झाझा दौरा आज, सुरक्षा के बीच होगा सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा का अनावरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >