भव्य कलश शोभायात्रा के साथ नवाह यज्ञ शुरू

यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 04 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से शुक्रवार से नवाह यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व नवाह यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य एवं सचिव अशोक पंकज ने किया. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कोशिकी भवन, थाना मार्ग होते हुए गोल चौक पहुंची. इसके बाद मुख्य सड़क और पुरानी बाजार के रास्ते हाहिया धार पहुंचा जहां पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में मंगल जल भराया. इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए वीरपुर पुलिस की टीम तैनात रही, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनुमंडल अस्पताल की टीम भी मौजूद रही. नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर, नगर क्षेत्र एवं हाहिया धार के घाटों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, राजेश केशरी, पुरुषोत्तम भगत, दिलीप कुमार, अभय जैन, अभय सिंह, विनोद ठाकुर, रिंकू गुप्ता, महंत कोशिकी पांडे, नितेश, गोलू, दिव्यांशु, अनिल सिंह, आशीष देव, राकेश, ब्रजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं साधु-संत उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >