डीएमपीएस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का परिचय दिया

निर्मली हरि प्रसाद साह कॉलेज निर्मली के समीप डीएम पंसारी स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर विज्ञान के महत्व को रेखांकित करने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मरौना बीडीओ रचना भारतीय और निर्मली बीडीओ आरूषी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. जबकि विद्यालय के निदेशक अभिषेक पंसारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 15 छात्रों ने भाग लिया. इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जहां विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का परिचय दिया. छात्रों ने जल शुद्धिकरण यंत्र, पौधों से प्राप्त उपयोगी सामग्री तथा अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों ने विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग को और अधिक गहराई से समझा. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पूर्बा मोहंती, डीन जोयिता भुनिया, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >